Monday, October 8, 2018
Monday, October 1, 2018
मध्यकालीन मेवाड़ का इतिहास
मेवाड़ का इतिहास
- राजस्थान के दक्षिण - पश्चिम भाग पर गुहिलों का शाषन था।
- "नैणसी री ख्यात" में गुहिलों की 24 शाखाओं का वर्णन मिलता है जिनमें मेवाड़, बागड़ और प्रताप शाखा ज्यादा प्रसिद्ध हुई। इन तीनो शाखाओं में मेवाड़ शाखा अधिक महत्वपूर्ण थी।
- मेवाड़ के प्राचीन नाम शिवि,प्राग्वाट व मेदपाट रहे हैं।
- गुहिल राजवंश की स्थापना गुहिल ने 566 ई० में की।
- वर्तमान चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, उदयपुर एवं भीलवाड़ा जिले के क्षेत्रों में मेवाड़ रियासत का साम्राज्य था।
- मेवाड़ रियासत के वास्तविक संस्थापक बप्पा रावल थे।
7. गुहिल राजा सूर्यवंशी हिंदू थे
बप्पा रावल
- बप्पा रावल को "कालभोज" के नाम से भी जाना जाता है
- राजधानी -: नागदा
- जन्म - 713-14 ई. इनके समय चित्तौड़ पर मौर्य शासक मान मौर्य का राज था 734 ई. में बप्पा रावल ने 20 वर्ष की आयु में मान मौर्य को पराजित कर चित्तौड़ दुर्ग पर अधिकार किया
- वैसे तो गुहिलादित्य/गुहिल को गुहिल वंश का संस्थापक कहते हैं, पर गुहिल वंश का वास्तविक संस्थापक बप्पा रावल को माना जाता है
- बप्पा रावल हारीत ऋषि का शिष्य था
- एकलिंग जी का मन्दिर - उदयपुर के उत्तर में कैलाशपुरी में स्थित इस मन्दिर का निर्माण 734 ई. में बप्पा रावल ने करवाया |
- बप्पा रावल ने सिंधु के मुहम्मद बिन कासिम को पराजित किया बप्पा रावल ने गज़नी के शासक सलीम को पराजित किया
- वे राज्य को अपना नहीं मानते थे, बल्कि शिवजी के एक रूप ‘एकलिंग जी’ को ही उसका असली शासक मानते थे और स्वयं उनके प्रतिनिधि के रूप में शासन चलाते थे और एकलिंग का दिवान मानते थे
- सोने के सिक्के तोल 115 ग्रेन (65 रत्ती) है।
रावल अल्लट
- अल्लट ने आहड़ को राजधानी बनाई
- यहाँ वराह मन्दिर का निर्माण करवाया
- अल्लट ने हूण राजकुमारी हरियादेवी से विवाह किया | ये मेवाड़ के पहले शासक थे, जिन्होंने हूण राजकुमारी से विवाह किया
- अल्लट ने मेवाड़ में सबसे पहले नौकरशाही का गठन किया|
- अल्लट को आलूरावल के नाम से भी जाना जाता है
Subscribe to:
Posts (Atom)


